संगठन विस्तार को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ वॉयस कॉल के माध्यम से बैठक सम्पन्न - अखिल भारतीय बढ़ई महासभा रजि०

अखिल भारतीय बढ़ई महासभा रजि०

अखिल भारतीय बढ़ई महासभा की खबरें

Breaking news

Breaking news

Friday, July 17, 2020

संगठन विस्तार को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ वॉयस कॉल के माध्यम से बैठक सम्पन्न


लखनऊ उत्तर प्रदेश -  शुक्रवार 17 जुलाई 2020 को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस [ कोविड-19 ] को दृष्टिगत रखते हुए। अखिल भारतीय  बढ़ई महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों की प्रदेश अध्यक्ष माननीय डा० परशुराम शर्मा जी की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंस का पूर्ण ध्यान रखते हुए।
ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई। सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा के चरणों में वंदना कर व जयकारों के साथ बैठक की शुरुआत की गई। बैठक की शुरुआत करते हुए अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय डा० परशुराम शर्मा जी ने उन प्रदेश पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। जो प्रदेश में पूरी मेहनत व लगन से समाज के विस्तार में लगे हुए हैं। उन्होंने प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी , जिला कार्यकारिणी का गठन, सदस्यता अभियान की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि समाज संगठन का विस्तार तभी होगा, जब सभी संगठन के सिपाही कार्यकर्ता सामंजस्य से कार्य करेंगे। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष माननीय डा० परशुराम शर्मा जी ने कहा संगठन में जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी संगठन मजबूती के लिए पूरा सहयोग करेंगे।
 प्रदेश महासचिव दुर्गेश विश्वकर्मा ने कहा कि सभी के सहयोग व समर्थन के बिना संगठन मजबूत नहीं होगा। मैं सभी प्रदेश पदाधिकारियों का सहयोग लेकर संगठन का विस्तार करूंगा। पूरे प्रदेश में संगठन मजबूत हो यह प्रयास किया जाएगा।
 प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार पांचाल ने कहा अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता , हमें समस्त प्रदेश पदाधिकारियों को मिलकर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए।
बैठक में उपस्थित प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उग्रसेन शर्मा जी ने कहा कि हम तन मन धन से समाज के विस्तार के लिए पूर्ण रूप से कार्य करेंगे। 
अखिल भारतीय  बढ़ई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विश्राम शर्मा जी के निजी सचिव एवं राष्ट्रीय सचिव  अवलेश कुमार शर्मा ने संगठन के विस्तार के बारे में पूर्ण जानकारी दी। 
प्रदेश मीडिया प्रभारी डा० शिवकुमार पांचाल ने कहा कि हम अपनी कलम की धार से संगठन को मजबूत करेंगे। कार्यकर्ता संगठन की इकाई होता है।  अगर कार्यकर्ता कार्य नहीं करेगा। तो संगठन मजबूत नहीं होगा।
 बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष डा० परशुराम शर्मा जी , प्रदेश महासचिव दुर्गेश विश्वकर्मा जी , प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार पांचाल जी ,  वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उग्रसेन शर्मा जी ,  प्रदेश मीडिया प्रभारी डा०  शिवकुमार  पांचाल जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विश्राम शर्मा जी के निजी सचिव एवं राष्ट्रीय सचिव अवलेश कुमार शर्मा जी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment