संगठन में बल होता है। और मजबूत संगठन तभी बनता है जब समाज में एकता होगी। एड० विनय कुमार शर्मा - अखिल भारतीय बढ़ई महासभा रजि०

अखिल भारतीय बढ़ई महासभा रजि०

अखिल भारतीय बढ़ई महासभा की खबरें

Breaking news

Breaking news

Monday, August 17, 2020

संगठन में बल होता है। और मजबूत संगठन तभी बनता है जब समाज में एकता होगी। एड० विनय कुमार शर्मा

 



🙏🌹महत्वपूर्ण संदेश   🌹🕉️
नोट-कृपया आधा घंटा समय निकाल कर इसे अवश्य पढ़ने का कष्ट करें लाभ होगा।

भारत में जन्मे समस्त बढ़ई समाज से जुड़े लोगों को सर्वप्रथम मैं प्रणाम करता हूं।🙏🌹
 मैं इस संदेश के द्वारा समस्त बढ़ई समाज को यह बताना चाहता हूं, कि पहली बार बढ़ई समाज का सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्रीय स्तर पर एक संगठन बहुत ही तीव्र गति से प्रगति की ओर बढ़ रहा है उस संगठन का नाम है।🙏🌹
अखिल भारतीय बढ़ई महासभा भारत जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विश्राम शर्मा जी हैं जिनका व्यक्तित्व बहुत महान है।
अभी तक बढ़ई समाज का कोई अपना खुद का संगठन राष्ट्रीय लेवल का नहीं था।🌹🙏
जिसके कारण हमारे बढ़ई परिवार को मजबूरन दूसरों के संगठन का सहारा लेना पड़ता था मित्रों आज अपना खुद का संगठन है फिर हम दूसरों के संगठन में क्यों जुड़े🌹🙏

एक किराएदार जब तक किराए पर रहता है जब तक उसका खुद का घर ना बने लेकिन जैसे ही वह अपना खुद का घर बना लेता है वह किराए का घर छोड़ देता है।🌹🙏

ठीक उसी प्रकार अब हमारा बढ़ई समाज भी दूसरों के संगठन को छोड़कर अपने अखिल भारतीय बढ़ई महासभा में जुड़ने लगे हैं।🌹🙏

क्योंकि अपना घर अपना ही होता है सम्मान मिलता है, सुकून मिलता है ,और विकास भी होता है।🌹🙏
अपनी बात को स्वतंत्र रूप में अखिल भारतीय बढ़ई महासभा में आप रख सकते हैं ।क्योंकि इस संगठन का उद्देश्य केबल बढ़ई समाज को प्रगतिशील, सम्मान के साथ अपनी हर जगह भागीदारी प्रस्तुत करने योग्य बनाना है।🌹

संगठन में बल होता है।और मजबूत संगठन तभी बनता है जब समाज में एकता होगी।🌹
भाइयों एवं बहनों आप सभी से मेरी अपील है कि कृपया खुद जागो और दूसरों को भी जगाने का कार्य करना शुरू कर दीजिए अन्यथा हमारा समाज और पिछड़ता चला जाएगा।👍

आज की पढ़ी लिखी  युवा पीढ़ी बहुत समझदार🌹🙏 है ,अगर दृढ़ संकल्प लेकर  बढ़ई समाज को अखिल भारतीय बढ़ई महासभा संगठन के नीचे जुड़कर समस्त बढ़ई समाज को अच्छा संदेश दे सकते हैं।

आपके इस कार्य को इतिहास में याद किया👍 जाएगा अगर अपने समाज को एकता में पिरो कर एक मजबूत संगठन का निर्माण करके समस्त भारत को हम जगा सकते हैं।
वैसे भी बढ़ई समाज अर्थात विश्वकर्मा भगवान सृष्टि के रचयिता है।👍
एक खुशी की बात यह है कि वास्तव में राष्ट्र लेवल पर युवा पीढ़ी एवं बढ़ई  समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का समूह इस अखिल भारतीय बढ़ई महासभा से बहुत तेजी से जुड़ने लगा है।🙏🌹

इससे अन्य समाज में खलबली सी मच गई है ।🙏🌹
और कुछ लोग खुश भी हैं कह रहे हैं समस्त जातियों में एकता है।🌹

तो बढ़ई जाति मे भी होनी चाहिए तभी इनके समाज का विकास होगा अच्छा हो रहा है।
🌹
 मैं एडवोकेट विनय कुमार शर्मा आपसे सभी बंधुओं से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि कृपया 🙏🕉️🌹

इस संगठन का तन, मन , एवं हो सके तो  धन से सहयोग करना शुरू कर दीजिए तथा समस्त बढ़ई समाज को एकता में बांधने का कार्य कीजिए तभी हमारे समाज का कल्याण होगा।🌹🕉️

आपस में ईर्ष्या करिए क्योंकि मानेंगे नहीं
लेकिन जब बात बढ़ई समाज  के विकास की हो तब आप एक हो जाएंगे ऐसा दृढ़ संकल्प लीजिए।
जैसे अनुसूचित जनजाति के समाज में है एकता पाई जाती है।🌹🕉️

सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है
हम अभी से क्या बताएं क्या हमारे दिल में है🙏🌹🕉️🌹🕉️🌹🙏

मैं पेशे से एक वकील हूं। तथा  कॉमर्स का प्रवक्ता भी हूं। मेरे पिताजी ने 34 वर्ष की मिलिट्री में सेवा की है। मैंने भी आर्मी  का 21 वर्ष राशन खाया है। मेरी भावनाओं को दिल से समझिए। आप लोग बहुत समझदार हैं परंतु जगाने की जरूरत है। इसीलिए मैंने यह लेख लिखा है। अच्छा लगे तो फोन करिएगा।

जागो जागो जागो अभी नहीं तो कभी नहीं।

आपका प्रिय साथी-
एडवोकेट विनय कुमार शर्मा
जिला अध्यक्ष लखनऊ
आदर्श नगर नील मत्था कैंट लखनऊ
मोबाइल नंबर 9838587732

1 comment:

  1. Apna sa lagta hai apnon ke bich mein (Jay Vishwakarma Bhagwan ki Jay)

    ReplyDelete