बिहार। दिनांक 07 अक्टूबर 2018 को मा० विश्राम शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के द्वारा किया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन। इस शिविर में भिन्न-भिन्न प्रकार के मरीजों का इलाज नि: शुल्क किया गया। साथ ही मुफ्त दवा भी वितरित की गई। जिसमें डॉ० अरविंद शर्मा प्रदेश अध्यक्ष बिहार चिकित्सा प्रकोष्ठ ,डॉ० सर्वेंद्र झा दिल्ली व अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों के सहयोग से मरीजों को देखने का कार्य किया गया। अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के खगड़िया जिला के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, मंटू शर्मा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी कप्तान राजेंद्र शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए। खगड़िया प्रखंड उत्तरी रसोंक मारवाड़ बलाैर गांव में यह शिविर लगाया गया। इस शिविर में भीड़ इतनी ज्यादा हुई की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
देखिए वीडियों
No comments:
Post a Comment