झारखण्ड में अखिल भारतीय बढ़ई महासभा की बैठक सम्पन्न । - अखिल भारतीय बढ़ई महासभा रजि०

अखिल भारतीय बढ़ई महासभा रजि०

अखिल भारतीय बढ़ई महासभा की खबरें

Breaking news

Breaking news

Sunday, December 2, 2018

झारखण्ड में अखिल भारतीय बढ़ई महासभा की बैठक सम्पन्न ।




झारखण्ड।

         आज दिनांक 02/12/2018 (रविवार) को अखिल भारतीय बढ़ई महासभा गिरीडीह की जिला स्थित राणा हाऊस बक्सीडीह रोड मे एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता श्री सुशील शर्मा ने की। बैठक मे बढई समाज के आर्थिक, सामाजिक, एवं राजनीतिक पिछड़ेपन पर विस्तृत रुप से चर्चा की गयी है। बैठक को प्रदेश संयोजक दिपक शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा आजादी के 70 सालो के उपरांत  भी हम बढई समाज सामाजिक एवं राजनीतिक रुप से उपेक्षित है! हमलोग जन्मजात इंजीयर होते है फिर भी सभी राजनीतिक दल इस समाज को हाशिये पर रखा है! अब यह आना कानी शासन सत्ता से लेकर सभी राजनीतिक दलो का बढई समाज पर नही चलेगा! हम संगठित होकर आगामी लोकसभा चुनाव मे बढई समाज अपना ताकत दिखाने का काम करेगे! बैठक मे सर्वसम्मति से जिला कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राजू शर्मा जी काे मनाेनित किया गया। अध्यक्ष जी ने कहा कि इस बढ़ई समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे एवं अपनी जाति काे हरसंभव अपना हक दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही नगर पद का भी विस्तार किया गया। नगर अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा जी, नगर उपाध्यक्ष श्री अजीत शर्मा जी, नगर सचिव श्री अनिल शर्मा जी, नगर कोषाध्यक्ष श्री काजेश शर्मा जी काे सर्वसम्मति से चयनित किया गया। संरक्षक के रूप में दीपक शर्मा, सुरेश प्रसाद राणा, भीम लाल राणा, काजेश शर्मा, सुभाष शर्मा एवं अनिल शर्मा का चयन हुआ। इस बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़ई समाज की दिशा -दशा को सुधार करना आैर संगठन काे विस्तार कर संगठन काे मजबूत करना है। इस बैठक में सुनील शर्मा, राजु शर्मा, दीपक शर्मा, रमेश शर्मा, भीम लाल राणा, सहदेव राणा, सुभाष शर्मा, कुल्लू शर्मा, रतन शर्मा, बिनाेद शर्मा, धीरज राणा, राहुल राणा, काजेश शर्मा, अनिल शर्मा, सुरेश प्रसाद राणा, किशोरी राणा, मुकेश राणा, प्रदीप शर्मा, अरविंद शर्मा, अविनाश शर्मा, बबलू शर्मा, अजित शर्मा, पपींदर शर्मा आदि तमाम लोग उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment