अखिल भारतीय बढ़ई महासभा सहरसा जिला इकाई की बैठक सम्पन्न - अखिल भारतीय बढ़ई महासभा रजि०

अखिल भारतीय बढ़ई महासभा रजि०

अखिल भारतीय बढ़ई महासभा की खबरें

Breaking news

Breaking news

Sunday, January 20, 2019

अखिल भारतीय बढ़ई महासभा सहरसा जिला इकाई की बैठक सम्पन्न

 सहरसा बिहार - 

अखिल भारतीय बढ़ई महासभा सहरसा जिला इकाई की बैठक विश्वकर्मा चौक बलवाहाट स्थित विद्यालय में सम्पन्न हुई।  राष्ट्रीय महासचिव दिवाकर शर्मा के निर्देशन में जिसकी अध्यक्षता सरोजा निवासी श्री रविन्द्र शर्मा एवं  संचालक प्रखंड  युवा सचिव टिकू शर्मा ने किया।

बैठक मे युवा संगठन प्रभारी रक्तवीर पिन्टू शर्मा ने कहा कि आज तक बढ़ई समाज सामाजिक, राजनीतिक, शेक्षणिक  एवं आर्थिक रूप से काफी पिछड़े हैं। हमे शिक्षा के साथ समाजिक जागरूकता एव एकता पर जोङ देना जरूरी है। उन्होंने  इस परिवेश में बढ़ई समाज पर बढ़ते आत्याचार, जुल्म पर घोर निंदा करते हुए कहा कि इस लोकतंत्र मे बढ़ई समाज के साथ सामाजिक न्याय के नाम पर सरकार धोखा कर रही हैं।

       
  वही सज्जन शर्मा, वार्ड सदस्य सुशील शर्मा , पिन्टू शर्मा ने कहा कि अब हमलोग बढ़ई समाज का दर्द सहन नही कर सकते। अव अधिकार के लिए आगे आकर  हमे संघर्ष करना होगा ।

  बैठक मे उपस्थित समाज ने एकता पर जोङ देते हुए महासभा कि सम्मेलन कि तैयारी पर सहमति जताई। बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेन्द्र शर्मा, सभा  मैनजैन श्री कमल शर्मा, श्री सुखी शर्मा, श्री गणेशी शर्मा, श्री नुनुलाल शर्मा, श्री घुरन शर्मा, दिलिप शर्मा, छोटकू शर्मा,  फुलधर मिस्त्री, श्याम शर्मा, मांगन शर्मा, सुरेश शर्मा, बिजो शर्मा, युवा साथी संजीत शर्मा, ज्योतिष शर्मा, सुभाष शर्मा, शत्रुधन शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, मिथलेश , विकास, अजित, राजेश, राहुल,चंदन , सदानंद,जोगी शर्मा, तारणी शर्मा सहित सैकङो लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment